महंगाई राहत कैंप : शुक्रवार तक लाभार्थियों का आंकड़ा पहुंचा करीब सवा लाख

चित्तौड़गढ़। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार तक जिले में एक लाख 24 हजार 941 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।
जिले की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ 19740, बेगूं 8110, भैंसरोडगढ़ 8503, भूपालसागर 6348, डूंगला 7057, बड़ी सादड़ी 6679, निंबाहेड़ा 11862, भदेसर 7893, कपासन 5557, राशमी 4513 तथा गंगरार में 5505 परिवारों के रजिस्ट्रेशन हुए। इसी प्रकार नगर पालिका बड़ी सादड़ी 2877, नगर पालिका कपासन 3930, बेगूं 3298, निंबाहेड़ा 9159, रावतभाटा 4681 तथा नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 9394 परिवारों के रजिस्ट्रेशन हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ