चित्तौड़गढ़। महेश नवमी महोत्सव के तहत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता से शुरुआत कर महेश नवमी का आगाज हुआ। एमपीएल का आयोजन सोमवार सायं 6 बजे महेश नवमी महोत्सव समिति एवं
क्रिकेट आयोजन समिती के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महेश नवमी महोत्सव समिति के संयोजक राकेश मंत्री एवं एमपीएल समिति के प्रभारी शिव डाड, भरत मुँदडा, निलेश तोषनिवाल ने अतिथियों के साथ भगवान महेश की पूजा कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
समिति के गौरव धूपड़, शुभम समदानी ने बताया कि महेश नवमी के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 22 मई से भव्य शुरुआत की गई। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पूर्व यूआइटी अध्यक्ष सुरेश झँवर, सत्यनारायण ईनानी, कैलाश तोषनीवाल, अशोक काबरा, लक्ष्मीनारायण डाड, महेश जन सेवा समिति के अध्यक्ष भरत जगेटिया, सचिव भरत लढ़ा, शांति लाल भराडिया, गोपाल कृष्ण राठी, धर्मेंद्र मुँदडा, मृदुल सेवा समिति के ज़िलाध्यक्ष प्रवीण लढ़ा,सुनील आगाल, दिलीप डाड, नरेंद्र डाड, के साथ समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुमित बहेड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन 4 टीमों के बीच 3 मैच खेले गये। जिसमें प्रवीण लढ़ा की कप्तानी में टीम टीएफ़सी ने 3 मैच माहेश्वरी टाइटन्स, माहेश्वरी सुपर किंग्स एवं जी-10 को हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। रौनक़ ईनानी ने मैच में मेन ऑफ़ दी मैच सुमित बजाज, गिरीश सोमानी, ललित नामधारनी को अतिथियों द्वारा ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित कराया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर के कई माहेश्वरी बंधुओं ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मैच में अंपायर कुलदीप व प्रशांत चौधरी थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास डाड, विष्णु आगाल, मनीष काबरा ने किया।
0 टिप्पणियाँ