चित्तौड़गढ़। शहर के एक शो रूम पर मित्र के साथ कार खरीदने गए व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने व रुपए मांगने का मामला सदर थाना में दर्ज हुआ हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश लाल जाट पिता रतन लाल जाट निवासी मोखमपुरा में सदर थाना चित्तौड़गढ़ में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि मैं अपने मित्र दिलीप सिंह एवं लक्ष्मण लाल कीर के साथ लक्ष्मण के मारुति सुजुकी की गाड़ी बुक करने के लिए भाटिया शोरूम पर आए थे। तभी वहां पर हम सलाह होकर आए किशन लाल जाट पिता हरलाल जाट सुथारिया खेड़ा एवं प्रहलाद जाट पिता प्रेमचंद जाट निवासी परमेश्वरपुरा मुझे भाटिया शोरूम से जबरन उठाकर लाए एवं उनकी काले रंग की स्कार्पियों गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगे। मैं चिल्लाया तो मेरे सिर पर पिस्तौल तान दी और चुप रहने के लिए कहा, आगे ले जा कर के मेरे साथ मारपीट की और 5 लाख रुपयें की डिमांड की। इतने रुपए की व्यवस्था नहीं होने से मेरे मना करने पर उन्होंने मेरे मित्र एवं मेरे भाई से फोन पर बातचीत कर रुपयों की व्यवस्था करने के लिए कहा तथा रिठौला चौराहा के पास एक होटल पर मेरे साथ मारपीट की गई व गाड़ी से धक्का देकर नीचे डाल दिया गया जिससे मुझे चोट आई मेरा फोन भी छीन लिया। मेरे अपहरण की घटना भाटिया कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में भी उपलब्ध है। घटना की सदर थाना चित्तौड़गढ़ में रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किशन लाल जाट पिता हरलाल जाट सुथारिया खेड़ा एवं प्रहलाद जाट पिता प्रेमचंद जाट निवासी परमेश्वरपुरा के विरुद्ध आईपीसी की धारा 365, 384, 342, 323, 34 में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। मामले की जांच गोवर्धन सिंह एसआई कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ