शहर सेन्ट्रल जोन मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

चित्तौड़गढ़। शहर कांग्रेस कार्यालय चित्तौडगढ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राज्य मंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी की अनुशंषा पर सेन्ट्रल जोन अध्यक्ष रमेशनाथ योगी ने अपनी मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा की। 
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, संगठन मंत्री महावीर नागौरी, 
उपाध्यक्ष हरिश कुमार संत, सुरेन्द्रनाथ योगी, प्रशान्त शर्मा, रमेश लढ्ढा, संजय जैन, रामगोपाल जायसवाल, नारायणलाल भोई, महासचिव पद पर बंशीलाल कीर, तेजपाल भोई, श्यामलाल कीर, कन्हैयालाल जटिया, महेश जाजू कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, सचिव पद पर सैयद जावेद हुसैन, मोहसीन खान, श्रवणसिह भाटी, श्रीमती राधा टेलर, श्रीमती दुर्गा मीणा, श्रीमती आशा जटिया, श्रीमती रेणु कोली, सदस्य पद पर  महिपाल सिंह, संजय लढ्ढा, अनिल पायक, बाबु लाल कीर , डॉ.राजेश जैन, कन्हैया लाल भोई, घनश्याम शर्मा, रमेश अहीर, देवेन्द्र (टोनी) प्रजापत, राहुल कुमावत 
प्रवक्ता पद पर अल्पेश गोस्वामी एवं 
सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण मेनारिया
को नियुक्त किया गया। अतिशीघ्र कार्यकारिणी को शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ