रात्रि कालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन


●टीम पांडोली रही विजेता एवं टीम यंग स्पोर्ट्स कपासन रही उपविजेता

कपासन, (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सर्व हिंदू समाज रात्रि कालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन गत रात्रि को प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के पश्यात हुआ।
इस टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए और अंत में बाजी टीम पांडोली ने मारकर विजेता बनी 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वृंदावन धाम से पधारे महंत रसिक बिहारी दास महाराज एवम रामस्नेही संप्रदाय के महंत दिग्विजय राम महाराज तथा गोविंद राम महाराज थे।
 विजेता टीम को संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील निमावतद्वारा 11 हज़ार रुपए की राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
उपविजेता टीम को 51सौ की राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
निमावत ने अपने संबोधन में बताया कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर संगठन सर्व हिंदू समाज में आपसी तालमेल और सामंजस्य बढ़ाने के उद्देश्य से कर रहा है साथ ही हिंदू युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करके उन्हें व्यसन नशा आदि से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल कोदली ने प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों को धन्यवाद दिया।
विहिप प्रखंड अध्यक्ष दिलीप बारेगामा ने किंग सेना द्वारा हिंदू समाज के लिए इस तरह के आयोजनों को अच्छा बताया जो भविष्य में हिंदू एकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर अथितियो द्वारा कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन कर रहे शारीरिक शिक्षक रतन चाष्टा, बुद्धिप्रकाश व्यापार , नारायण चौधरी, श्याम सुंदर गौड, कैलाश जाट, भगवती लाल जाट, मुकेश स्कोरर प्रकाश लोहार का भी ओपर्ना पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही बजरंग दल प्रखंड संयोजक रोहित सिंह राजपूत द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि किसी भी प्रतिभागी को खेल प्रदर्शन से निराश न होने एवम सभी को सनातन धर्म के आव्हान पर इसी प्रकार की एकजुटता का प्रदर्शन कर एकता को बनाए रखने के बारे में आग्रह किया।
समापन कार्यक्रम में किंग सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश सुहालका, सहवृत पार्षद अनिकेस सोनवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवी सिंह गुर्जर, राजेश बारेगामा, क्लब कप्तान अरुण कोदली, क्लब सचिव शिव दत छीनीवाल, चंदीप सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण बारेगामा, पंकज कुमावत, बद्री लाल सोमानी, ललित खंडेलवाल आदि सभी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ