माहेश्वरी युवा संगठन के तहसील अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से भूतड़ा को चुना

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। माहेश्वरी युवा संगठन के तहसील अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से अनिल कुमार भूतड़ा को चुना गया। तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की कर अध्यक्ष को चुना गया।
संगठन के नगर सचिव राजकुमार सोमानी
 ने बताया कि संगठन की तहसील स्तरीय बैठक बीती शाम कस्बे के माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित हुई। बैठक जिला उपाध्यक्ष आशीष काबरा और नगर युवा अध्यक्ष सीए दीनबंधु सोमानी की मोजुदगी में आयोजि हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी नामधरानी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप लढ़ा जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी जिला संगठन मंत्री लोकेश सोमाणी के निर्देशानुसार आगामी सत्र के लिए तहसील कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार भूतड़ा सिंहपुर को चुना गया। 
 अशोक काबरा, राकेश सोमानी, बंटी सोमानी, अनिल सोमानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उपरना माला पहनाकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर अंकित सोमानी, प्रदीप  जागेटिया, द्वारका प्रसाद झंवर, ललित  समदानी, मनीष डाड़, कमलेश डाड़, अनिल जागेटिया, अंकित सोमानी, मनोज समदानी, महेश समदानी श्रीराम सोमानी, मुंगाणा से निपेश मंडोवरा, सिंहपुर से अजयराज मुंदड़ा, बालमुकुंद हेडा ,सतीश भूतड़ा, लक्ष्मीनारायण समदानी, लक्ष्मीनारायण मुंदड़ा, निलेश असावा, विष्णु समदानी, रोनक हेडा, पीयूष समदानी, रोहित समदानी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ