10 से 14 जून तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ, तैयारियों को लेकर विधायक आक्या ने ली बैठक

चित्तौड़गढ़। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चित्तौड़गढ़ विधानसभा में आयोजित होने वाले विधायक खेल महाकुंभ 2023 की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रतियोगिता स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम में बैठक आयोजित हुई। खेल महाकुम्भ के मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहां की पीएम मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि देश के कोने-कोने में मौजूद प्रतिभाएं उभरकर सामने आए। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होने के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। इसके अलावा प्रदेश एवं देश को विभिन्न खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ी भी मिलते है। साथ ही इस तरह के आयोजन से पीएम मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम को और बल मिलेगा। विधायक आक्या ने खेल प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए सभी से सकारात्मक सहयोग करने की अपील की।

बैठक में 10 से 14 जुन तक आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ को लेकर चर्चा हुई। संचालन विधायक खेल महाकुंभ 2023 के संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने किया। आभार जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर ने किया। बैठक से पूर्व नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा एवं रवि विरानी ने खेल महाकुंभ की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पूर्व सभापति सुशील शर्मा, सीकेएसबी चैयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, रोहिताश जाट, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, भोलाराम प्रजापत, लोकेश त्रिपाठी, कैलाश जाट आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, पंजीयन, किट वितरण सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर नगर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, मंडल महामंत्री अनिल ईनाणी, विश्वनाथ टांक, लाला गुर्जर, शिवराज सिंह बैजनाथिया, प्रकाश भट्ट, पूरण राणा, रामेश्वर धाकड़, अनिल सुखवाल, नरेश जाट, मदन सालवी, देवीलाल धाकड़, बालकिशन भोई, आईटी जिला संयोजक राजन माली, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सैना, रेणु मिश्रा, ललिता वीरवाल, राखी राव, नवीन पटवारी, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इब्राहिम मंसूरी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप धाकड़, एसटी मोर्चा प्रवक्ता राजेश मोची, मोनू सलूजा, अशोक रायका, किशन गुर्जर, राजेंद्र सिंह अभयपुर, शेखर शर्मा, परमजीत सिंह, शिव शर्मा, अशोक जोशी, राजकुमार कुमावत आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ