14 वर्षीय निःशक्त बच्चे की हाथों हाथ बढ़ाई पेंशन, दी व्हील चेयर

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार को बस्सी निवासी गुलाम जिलानी अंसारी के शारीरिक रूप से विकलांग 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रेहान की गत एक दो वर्षों से पेंशन बंद होने एवं शारीरिक रूप से पूर्णतया असक्षम होने, उठ, बैठ नहीं पाने की तकलीफों की जानकारी मिलने पर मंगलवार को जिला कलेक्टर को परिवार की पीड़ा बताते हुए तुरन्त राहत की मांग की जिस पर जिला कलेक्टर ने हाथों हाथ 1000 रुपये मासिक पेंशन बढ़ाने एवं व्हील चेयर उपलब्ध कराई। 
जिलाध्यक्ष इम्तियाज के नेतृत्व में वार्ड 51 के कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद, फिरोज खान, फंटर, जिला संगठन महामंत्री नवाब खान आदि की उपस्थिति में जिला कलेक्टर ने संबंधित कल्याण अधिकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुला कर तुरन्त कार्यवाही करवाई। अंत में समस्त अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। 
●●●

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ