इंस्ट्राग्राम पर वीडियो लाईक करने पर ठगी, 15 दिन में करोड़ों का लेनदेन, एसओजी ने 7 युवकों को किया गिरफ्तार

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी- SOG) ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक करने के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस में एक छात्र भी शामिल हैं। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
एटीएस एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि इंस्टाग्राम (instagram) पर वीडियो लाइक करने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी (Cyber Crime) करने का मामला दर्ज हुआ। 
एसओजी के महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह के अनुसार एसओजी और एटीएस मैं दीपक कुमार नामक एक युवक ने 2 मई को शिकायत दर्ज करवाई।
एसओजी और एटीएस में इस शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एसओजी पर प्रकरण संख्या 09/2023 धारा 66 सी 66 डी आईटी एक्ट व 419, 420, 120-बी आईपीसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच पुलिस निरीक्षक एसओजी श्रवण कुमार ने जांच करते हुए पाया कि इस ठगी में आरोपियों ने फाइबर की नई तकनीकी का इस्तेमाल कर ठगी की गई है इस तरह के मामले दर्ज हैं और इसमें फाइबर अपराधिक कुछ मुनाफा देकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़ी राशि की ठगी कर रहे हैं।
इस प्रकरण में प्रथम लाभ करता आईसीआईसीआई बैंक खाता धारक आनंद नेहरा के साथ सचिन ख्यालिया व अभिषेक बाजिया ने मिलकर उक्त बैंक खाता खुलवा कर परिवादी दीपक शर्मा से 19 अप्रैल को 5 लाख प्राप्त किए। इसी खाते में उसी दिनांक को विभिन्न खातों से कुल 2 करोड़ 87 लाख प्राप्त हुए।
इस पर इन तीनों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन्होंने उक्त खाते सहित करीब 12 खाते पीसांगन जिला अजमेर निवासी रवि साहू सचिन नामों को दिए हैं। इस पर इन दोनों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पाया कि उक्त आईसीआईसीआई बैंक खाता धारक आनंद नेहरा के खाते से प्राप्त सभी दस्तावेज थाना आमेट राजसमंद निवासी देवीलाल सुथार को देना बताया।
इस पर देवीलाल सुथार को गिरफ्तार किया गया और उस से की गई पूछताछ में सामने आया कि लंबे समय से विभिन्न जिलों से नवयुवकों के खाता दस्तावेज चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला निवासी हरिशंकर जाट को उपलब्ध करवा रहा है और देवीलाल को हरिशंकर जाट से इस कार्य के बदले 3.30 लाख से 4 लाख रुपए भी मिले हैं हरिशंकर जाट को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि सभी खाते चित्तौड़गढ़ से संचालित किए जा रहे हैं। इस प्रकार चित्तौड़गढ़ के आकोला थाना, कपासन थाना व फतहनगर थाना क्षेत्र सहित अन्य आसपास क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से साइबर अपराध के रूप में चिन्हित हुए हैं। जाम मेवात क्षेत्र जामताड़ा की भांति बहुसंख्यक लोग साइबर अपराधों में लिप्त हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक एटीएम एसओजी के अनुसार इस मामले में अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आनंद नेहरा पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह जाति जाट 23 साल निवासी नयाबास थाना फतेहपुर जिला सीकर हाल जीवन कॉलेज के पास रेलवे अंडर के पास नवलगढ़ रोड
सीकर अभिषेक बाजिया पुत्र अमीचंद बाजिया 22 साल निवासी लाखनी थाना रींगस जिला सीकर रवि पुत्र सुरेश कुमार साहू 24 साल निवासी तेलीवाड़ा मोहल्ला पीसांगन जिला अजमेर सचिन नामा पुत्र राजेंद्र कुमार नामा 23 साल दीपा निवासी बस्सी मोहल्ला थाना पीसांगन जिला अजमेरसचिन ख्यालिया पुत्र बलवीर सिंह जाति जाट 24 साल निवासी कटराथल थाना दादिया जिला सीकर, देवीलाल पुत्र जगदीश लाल सुथार 27 साल निवासी तानवान थाना आमेट जिला राजसमंद हरिशंकर पुत्र बद्री लाल जाट 31 निवासी ब्राह्मणों का मोहल्ला गुंदली थाना अकोला जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ