10वीं रिजल्ट : 88.82 फीसदी रहा चित्तौड़गढ़ जिले का परिणाम

चित्तौड़गढ़। जिले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शुक्रवार दोपहर को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में गर्ल्स ने फिर बाजी मारी हैं। गर्ल्स का परफॉर्मेंस 89.91 प्रतिशत रहा जबकि बॉयज ने 97.75 प्रतिशत कुल हासिल किए। इसी तरह, 10वीं में चित्तौड़गढ़ जिले का 88.82 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।
10वीं में चित्तौड़गढ़ के 17240 में से 16745 स्टूडेंट्स ने परीक्षाएं दी थी। इसमें 14873 पास हुए। जिले के 5069 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन, 6934 स्टूडेंट्स ने सेकेंड डिवीजन और 2869 स्टूडेंट्स के थर्ड डिवीजन आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ