सरस खेल महोत्सव में आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारम्भ, 104 टीमें ले रही भाग


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की ओर से आयोजित सरस खेल महोत्सव के दूसरे चरण में नगर के कृष्ण वाटिका मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सात दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में 104 टीमों में 1435 खिलाड़ी अपने खेल हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीलाल अहीर, दिलीप चौधरी, मनोज बाबेल, डेयरी के डायरेक्टर भरत आंजना, पार्षद राजेंद्र गहलोत, सुरेश लोहार, असलम, डेयरी डायरेक्टर शंकर धनोरा, मदन जणवा, जगदीश शर्मा, राजू मेवाती, जफर हुसैन, डेयरी कर्मचारी व खिलाड़ियों सहित बड़ीसंख्या में दर्शक मौजूद रहे। चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के चेयरमैन बद्री लाल जाट जगपुरा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली दुग्ध उत्पादक समिति को 5 लाख रुपए का चैक व टीम को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली दुग्ध उत्पादक समिति को 2 लाख 51 हजार रुपये और टीम को 31 हजार का नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। 
डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट जगपुरा ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया है। यह प्रतियोगिता 10 जून से प्रारंभ होने वाली थी, लेकिन खिलाड़ियों की अधिक संख्या को देखते हुए आयोजकों को इस प्रतियोगिता को 9 तारीख से ही प्रारंभ करना पड़ा। शुक्रवार को हुए मुकाबले में आलाखेड़ी ने पिण्ड को हराकर शानदार जीत दर्ज की। नंगाखेड़ी ने रोमांचक मुकाबले में बोहेड़ा को हराया। इसी तरह जरखाना ने नई आबादी उम्मेदपुरा व पारसोली को हरा कर सांगरिया विजेता रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ