महा जनसंपर्क अभियान को लेकर रावतभाटा में भाजपा की हुई बैठक

चित्तौड़गढ़। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के तहत रावतभाटा क्षेत्र के चारों मंडलों की संयुक्त बैठक आज रावतभाटा चारण बस्ती हनुमान मंदिर में  बैठक आयोजित की गई। अभियान के जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट, योगा दिवस की विधानसभा संयोजक कमलेंद्र सिंह हाडा, लाभार्थी सम्मेलन के विधानसभा संयोजक शंकर लाल कुमावत, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति  सुशील शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री शिव लाल धाकड़ सहित सभी वक्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीब कल्याण एवं आमजन के हित में जो कार्य किए हैं। उन सभी कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है और मोदी सरकार हर गरीब व्यक्ति की चिंता करती है। देश के हर नागरिक को केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर महा जनसंपर्क अभियान में यह सुनिश्चित करना है। इस दौरान कार्यक्रम में रावतभाटा नगर मंडल अध्यक्ष मंजू लता, भैंसरोड़गढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, कुंडल मंडल अध्यक्ष रोडू लाल धाकड़ सहित चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि वह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ