परिग्रह बढ़ने से मनुष्य की इच्छाएं बढ़ती है- मुनि संकल्प सागर

जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। आज आचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि 108 संकल्प सागर महाराज व मुनि 108 सद्भाव सागर  महाराज का बिहार नवलपुरा से होकर वाया नेमिनाथ मंदिर जहाजपुर दर्शन करते हुए स्वस्ति धाम में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संकल्प सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए बताया कि परीग्रह बढ़ने से मनुष्य की इच्छाएं बढ़ती है, इच्छाएं बढ़ने से योजनाएं बढ़ती है, योजनाएं बढ़ने से आकांक्षा बढ़ती है और जब आकांक्षा पूरी नहीं होती है तो इंसान दुखी होता है और इंसान दुखी होकर फिर भगवान के पास आता है। इसलिए भगवान के पास दुखी होकर नहीं सुखी अवस्था में आये।
 मुनी का 2023 का चातुर्मास धर्म नगरी अजमेर में होगा। आज अजमेर से भारी समूह में लोग आए और मुनि को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। मीडिया प्रभारी नेमीचंद जैन ने बताया कि प्रात: कालीन प्रवचन सभा में लोहारिया, बांसवाड़ा, अजमेर, रांची गुवाहाटी, दिल्ली मुंबई से कई भक्त आए।
 स्वस्ति धाम समिति के सदस्यों ने भी मुनि को श्रीफल भेंट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ