शनिहाराज आली में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

शनि महाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @ गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रमुख शनि धाम शनिमहाराज आली में शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं द्वारा शनि देव को दाल, बांटी चुरमा का भोग लगाकर व तेल माला अगरबत्ती काला कपड़ा, काला उड़द, लोहा आदि शनि देव को अर्पित किए। शनिवार सुबह से ही आरती के साथ श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया। दोपहर बाद मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। इधर मंदिर कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर, तेल कुंड बाजार, मैन मार्केट, पुरानी पार्किंग पर भी भीड़ रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ