चित्तौड़गढ़। जिला ग्रामीण विकास सभागार में जिले के बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वाधान में किया गया। अध्यक्षता जिला परिषद चित्तौड़गढ़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैडम धायगुडे स्नेहल द्वारा की गई।
अग्रणी जिला प्रबन्धक अशोक कुमार वासवानी ने वर्ष 2022 / 2023 की वार्षिक साख योजना के विभिन्न पैरामीटर्स पर जिले की प्रगति से समिति को अवगत कराया और बताया कि जिले की साख जमा अनुपात में मार्च 2023 तक प्रगति संतोषप्रद रही। मार्च 2023को जिले की समस्त बैंकों का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत के सापेक्ष 87.22 प्रतिशत रहा अन्य पैरामीटर्स पर भी जिले की उपलब्धि अच्छी होना बताया गया।
सखा जमा अनुपात में 60 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक के जिले हेतु नामित अधिकारी गौरव कुमार गुप्ता द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यलय से उप क्षेत्रीय प्रमुख अभिषेक कमल ने समस्त बैंकों को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवंटित लक्ष्य पूर्ण करने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति द्वारा वर्ष 2023 2024 की 5684 करोड़ की वार्षिक साख योजना की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। वर्ष 2023 2024 की वार्षिक साख योजना में 2022 2023 की वार्षिक साख योजना के सापेक्ष 12,.17 प्रतिशत की वृद्धि के लक्ष्य जिले के बैंकर्स को दिए गए हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीईओ ने जिले के बैंकर्स को महत्वपूर्ण सुझाव दिए और समिति को कृषि क्षेत्र के एनपीए खातों में वसूली हेतु रोड़ा एक्ट के अंतर्गत प्रशासन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
नाबार्ड के डीडीएम महेंद्र डूडी ने बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में साख में वृद्धि दर्ज करने हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख और सहायक महाप्रबंधक संदीप कुमार, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण के क्षेत्रीय प्रमुख सत्य नारायण बैरवा ने भी बैठक में जिले के समस्त बैंकर्स को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
जिला उद्योग केंद्र के मोहित शेखावत और द्वारा समस्त बैंकर्स को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का आग्रह किया। बैठक के समापन पर बैंक ऑफ बड़ौदा राणा सांगा बाजार के शाखा प्रमुख पंकज बोहरा द्वार समस्त प्रतिभागियों का आभार ज्ञापित किया गया।
0 टिप्पणियाँ