चित्तौड़गढ़। सरस् खेल महोत्सव का आयोजन बड़ीसादड़ी में किया जा रहा हैं। रविवार को सरस् खेल महोत्सव का उद्धाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना के हाथों बड़ीसादड़ी के झाला मन्ना सर्किल पर हुआ।
चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड यह महोत्सव का 16 जून को समापन होगा।
कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार ने यूपी में हुए पिछले और अभी चुनाव में किसानों के कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन अभी तक किसी भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया गया। पिछले 40 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवान अपने साथ हुए शोषण के लिए न्याय की मांग कर रही है। मगर मोदी सरकार उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। महंगाई राहत कैंप को लेकर डोटासरा ने कहा कि अब तक 5 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
वहीं मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने भाषण में कहा कि इस तरह के खेल महोत्सव के आयोजन से युवाओं का विकास होता है। देश में हिंदू मुस्लिम की लड़ाई का वातावरण बनाया गया है। ऐसे में कांग्रेस के लोग आपस में लड़ेंगे तो देश और पार्टी के लिए अच्छी बात नहीं है।
सरस डेयरी चेयरमैन बद्री जाट जगपुरा ने कहा कि उनके कार्यकाल से पहले सरस डेयरी में दूध का उत्पादन 70 हजार लीटर था जो आज बढ़कर 90 हजार लीटर हो गया है। वही पहले टर्नओवर 160 करोड हुआ करता था। जो आज बढ़कर 380 करोड़ रुपए हो गया है। इस खेल महोत्सव में प्रथम आने वाली टीम को 5 लाख और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
डेयरी चेयरमैन ने बताया कि 4 जून से 16 जून तक आयोजित इस खेल महोत्सव में 6 हजार खिलाड़ी अपने खेल हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 545 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। गर्मी को देखते हुए खेलों का आयोजन शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग बॉल, रस्साकशी और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होगी। क्रिकेट की प्रतियोगिता 10 जून से शुरू होकर 16 जून को समाप्त होगी।
कार्यक्रम में बॉक्सर स्वीटी बुरा, प्रमोद सिसोदिया, भरत आंजना, भेरूलाल चौधरी, अर्जुन सिंह, श्रीलाल अहीर, टेकचंद जाट, मदन लाल बांगड़ी, ललित बिहारी, लाल चौधरी, जगदीश टेलर, सूरजमल पाटीदार, दिलीप चौधरी, सुनील सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह गहलोत मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ