जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। उपखण्ड के अमरवासी गांव के ग्रामीणों ने गजेंद्र जाट के सानिध्य में धीरज गुर्जर को 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवासी विज्ञान एवं कृषि संकाय व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवासी विज्ञान संकाय एवं कृषि कॉमर्स की मांग एवं राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरवासी को सीएचसी में क्रमोन्नत व राजकीय पशु चिकित्सालय को" अ" श्रेणी में क्रमोन्नत करना। साथ ही मेडिकल विभाग के कर्मचारियों को सरकार द्वारा बनाए गए क्वार्टरो मे रहने के लिए पाबंद करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यालय पर एक भी कर्मचारी नहीं रहता हैं। उसके साथ ही सार्वजनिक शमशान में चबूतरे बनाने, बरदपूरा में चंबल परियोजना वाली सीडब्ल्यूआर पानी की टंकी बनवाने व एवं बरदपुरा श्मशान घाट पर छाया के लिए निर्माण करवाने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ