कांग्रेस नेता, नायब तहसीलदार, गिरदावर व पटवारी सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 
जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़@ रविकांत जाैशी)। उपखंड क्षेत्र के आमल्दा ग्राम निवासी एक महिला ने कांग्रेस नेता, नायब तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी सहित छह लोगों के खिलाफ शकरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है । महिला ने आरोप लगाया कि कथित तौर पर इन लोगों ने बड़ी रकम का लेनदेन कर एक ऐसी भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में जिस पर बैंक का रहन दर्ज है और उसके पूर्व खातेदार की मृत्यु हो चुकी है उस भूमि को रिकॉर्ड में शुद्धि के नाम पर परीवादियां के नाम को विलियत पूर्व खातेदार का नाम दर्ज कर दिया। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। शकरगढ़ थाना प्रभारी कुलदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि अमल्दा निवासी मुन्ना कंवर पत्नी स्वर्गीय विक्रम सिंह कानावत ने रिपोर्ट दी कि उसकी खातिरदारी एवं कब्जे कास्त की कृषि भूमि आराजी संख्या 499 / 1574 / 4 व 570 रकबा 10,1156 हेक्टर राजस्व ग्राम और पटवार हल्का अमल्दा में स्थित है यह कृषि भूमि मुन्ना कवर की उसकी दादी सास स्वर्गीय श्रीमती मोहन कंवर पत्नी स्वरूप सिंह की वसीयत के आधार पर न्यायालय तहसीलदार जहाजपुर के निर्णय से खातेदारी में दर्ज हुई थी जो वर्ष 2006 से खातेदारी में चली आ रही थी। इसके बाद से ही मुन्ना कमल ने इस भूमि पर बड़ौदा बैंक जहाजपुर से कृषि ऋण भी ले रखा है इसका दाखिला राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है ।  इस भूमि में संबंधित राजस्व विभाग राजस्व मंडल अजमेर में भी विचाराधीन है जिसमें भी राजस्व मंडल ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के निर्णय को स्टे कर रखा है इसकी प्रति भी मुन्ना कंवर ने 16 दिसंबर 2022 को आरोपी नायब तहसीलदार खजूरी को दे रखी है। मुन्ना कवर का आरोप है कि नायब तहसीलदार खजूरी बनवारी सिंह राठौड़, पटवारी गजेंद्र सिंह, गिरदावर भैरव मल को पूर्ण जानकारी है कि कृषि भूमि के संबंध में न्यायालय राजस्व मंडल में विवाद लंबित है फिर भी इन आरोपियों ने पीड़ित पक्ष राजेंद्र पिता गुमान सिंह, दीपेंद्र सिंह पिता गुमान सिंह कानावत के साथ देवेंद्र सिंह पिता मूलसिंह कानावत जो कि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं उनके राजनीतिक दबाव में आकर कथित तौर पर बड़ी रकम का लेनदेन कर एक ऐसी भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में जिस पर बैंक का रहन दर्ज है तथा जिसके पूर्व खातेदार की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें परिवार दिया मन्ना कवर का नाम न्यायालय के निर्णय से दर्ज हुआ है, को बिना जानकारी दिए और परिवादियाँ को क्षति पहुंचाने की नियत से रिकॉर्ड में शुद्धि के नाम पर मुन्ना कंवर का नाम कर मृतक मोहन कंवर पत्नी स्वरूप सिंह का नाम दर्ज कर दिया। आरोपितों ने बिना विधिक औचित्य व आधार के इन दस्तावेजों का निर्माण अधिकार क्षेत्र में जाकर कपट पूर्णता आशय से दस्तावेज बना रिकॉर्ड में हेराफेरी कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी वह गलत मिथ्या दस्तावेज बना गंभीर दंडनीय अपराध कार्य किया है। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ