भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के मांडलगढ़ तहसील के काछोला थाना पुलिस और जयपुर पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने काछोला थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के तहत बड़ी कार्रवाई की। बाइक पर अवैध अफ़ीम तस्करी के मामले में दो तस्करों से 7 किलो 156 ग्राम अफ़ीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
काछोला थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ रोकथाम के तहत हँसलो का खेड़ा के पास नाकेबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक बाईक पर दो जने सवार होकर आ रहे थे।पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवार दो जनों को धर दबोचा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय स्तर पर डीआईजी डॉ राहुल प्रकाश के मोनिटरिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। टीम में इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत, हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा व रामनिवास एवं कॉन्स्टेबल भूपेंद्र और विश्राम शामिल रहे।ओर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने बाईक सवार बद्री लाल गुर्जर पुत्र हीरा निवासी थाना जहाजपुर और मेघराज पुत्र रामपाल धाकड़ निवासी भगुनगर थाना काछोला की तलाशी ली तो बाइक में 7.158 किलो ग्राम अवैध अफ़ीम मिली।काछोला थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों तस्करों को
गिरफ्तार किया है।ओर तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया हैं।
पुलिस के मुताबिक जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 35 लाख रुपये कीमत आंकी गई है। काछोला थाना पुलिस गिरफ्तार तस्करों से इनके नेटवर्क और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है। अवैध अफ़ीम कहाँ से ओर किससे खरीदी हैं।तथा पूर्व में भी तस्करी कहाँ कहाँ की गई हैं। मामले की जाँच बीगोद एसएचओ मूलचन्द वर्मा को सौंपी गई हैं।
0 टिप्पणियाँ