चित्तौड़ व राशमी में जमकर बरसे मेघ, दोनों जगहों पर पौने दो-दो इंच बरसात

चित्तौड़गढ़। शनिवार शाम को बदले मौसम से चित्तौड़ व राशमी क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। तेज हवाओं के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। कपासन क्षेत्र में तेज हवाओं ने 48 बिजली के पोल को धराशायी कर दिया। जिससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। वहीं तेज हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए। 
वहीं शनिवार शाम को चित्तौड़ व राशमी में 43-43 एमएम, बड़गांव 39 एमएम, निम्बाहेड़ा 33, गम्भीरी 20, बस्सी 18, भोपालसागर व बस्सी डेम 13-13, औराई 06 और गंगरार 03 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई।
● तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बरसात, देखें वीडियो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ