जेसीबी मालिक द्वारा चालक के साथ मारपीट कर जातिगत अपमानित करने का मामला दर्ज

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। जेसीबी मालिक द्वारा चालक के साथ मारपीट कर जातिगत अपमानित करने का मामला दर्ज हुआ हैं।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रोलिया निवासी प्रार्थी कमलेश पिता रोशन लाल भील ने इस आशय की रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह 4 दिन पूर्व गुमानपुरा निवासी उदय सिंह पिता नारायण सिंह राजपूत की जेसीबी पर मजदूरी करने गया था तथा जेसीबी मशीन चला रहा था गुरुवार को जेसीबी मालिक के लड़के पीयूष को प्रार्थी ने कहा कि मैं घर जा रहा हूं यह कहकर प्रार्थी ने जेसीबी की चाबी उसको देखकर सावा से रवाना होकर अपने घर रोलिया आ रहा था कि रात को करीब 9ः00 बजे गांव उचनार कला में पीछे से उदय सिंह पिता नारायण सिंह शक्ति सिंह पिता नारायण सिंह निवासी गुमानपुरा दोनों कार लेकर आए तथा प्रार्थी के आगे फिर उसकी मोटरसाइकिल के आगे कार लगाकर उसे रोक दिया।  दोनों कार से नीचे उतर कर भद्दी भद्दी गालियां निकालते हुए जेसीबी को क्यों छोड़ कर आया यह कहते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। प्रार्थी जान बचाकर उचनार गांव में भागकर गया। जहां लोगों ने बीच-बचाव किया वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला अपराध धारा 341 323 34 धारा 3 एससी एसटी एक्ट का पाए जाने पर मामले का अनुसंधान डीवाईएसपी कपासन के जिम्मे किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ