कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी को राज्य सरकार की ओर से अध्यक्ष एवं सदस्य पद से निलंबित करने की भाजपा नेताओं ने निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का गला घोटने वाला कार्य बताया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या, ललित ओस्तवाल, प्रमुख सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, भाजपा नेता नंदकिशोर टेलर आदि ने राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से नगर पालिका कपासन की अध्यक्ष मंजू देवी सोनी को अध्यक्ष पद एवं सदस्यता से निलंबित किए जाने पर संयुक्त बयान जारी कर बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों को एक लोकतांत्रिक तरीके से निलंबित करने का कार्य कर रही है जबकि दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित निकाय प्रमुख करोड़ों रुपए के घोटाले में लिप्त होने के बावजूद अपने पदों पर बने हुए हैं। भाजपा नेताओं ने इस निलंबन का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है तथा यह जनादेश का अपमान कर रही है इधर भाजपा नगर मंडल की ओर से शनिवार दोपहर 11 बजे इस निलंबन के विरोध में पुतला दहन कर पांच बत्ती चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ