ढीकोला पीएचसी को मिला एनक्यूएएस बेहतर सेवा प्रमाणपत्र

शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचंद पेसवानी)। नेशनल क्वालिटी एस्योरेंस स्टेंडर (एनक्यूएएस) के पैमाने पर खरा उतरने पर शाहपुरा ब्लाॅक के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढीकोला को केंद्रीय टीम से एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन मिला है। राष्ट्रीय मानक एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन ऐसी संस्थाओं को दिया जाता है, जहां उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था हो। संस्था में मातृ मृत्य दर, शिशु मृत्यु दर एवं मारबिर्डी कम होती है। 
आरसीएचओ डा. सीपी गोस्वामी ने बताया कि शाहपुरा ब्लाॅक के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढीकोला एनक्यूएएस, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम सर्टिफाई हुआ है। एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन में 6 विभागों का असेसमेन्ट किया गया। प्रत्येक विभाग में 800 से 1200 अंक होते है। इसमें 70 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है।
एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए शाहपुरा ब्लाॅक के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढीकोला ने ईन्टरनल असेसमेन्ट में 86.96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भारत सरकार द्वारा नेशनल असेसमेन्ट करवाया गया। संस्थान ने सर्वाधिक 86.96 प्रतिशत अंक हासिल कर एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन प्राप्त किया। संस्थान सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाला अस्पताल बना है।
डॉ.गोस्वामी ने बताया कि एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन मिलने से हॉस्पिटल का विकास होगा। इसके लिए सरकार अलग से फंड देती है। अस्पताल में प्रति बेड 10 हजार रुपए 3 साल तक मिलेगा। 20 लाख रुपए 3 साल तक मिलेंगे। लेकिन इसके लिए हर साल एसेसमेंट होगा। एनक्यूएएस सर्टिफिक्शन प्राप्त करने में चिकित्सा प्रभारी डा सोनिया व कार्मिकों का सहयोग मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ