शाहपुरा में चादर शरीफ का जुलूस निकला

शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। हजरत सैयद वाहे मोहम्मद हुसैनी रहमतुल्ला अलैह उर्फ पीपली वाले साहब का 31वां उर्स आज शनिवार को धूमधाम से  मनाया गया। सदर हाजी सदीक पठान ने बताया कि चादर शरीफ का जुलूस बाद नमाज जोहर मस्जिद सिलावटान मोहल्ले से रवाना हुआ जो बाँडी मोहल्ला, सदर बाजार, तालाब की पाल पर पीपली वाले बाबा के यहां जाकर सम्पन्न हुआ। जहा रात्री में महफिले मिलाद का प्रोग्राम होगा जिसमें मुल्क के मशहूर नात खा मदाहे रसूल बुलबुले बागे मदीना शायरे इस्लाम जनाब पीलीभीत सलीम रजा, पीलीभीत व हजरत अल्लामा मौलाना सैयद अहमद रजा नक्शबंदी साहब हैदराबाद तकरीरे पेश करेंगे। जुलूस में शहर काजी शराफत अली सहित कई लोगों ने शिरकत की। जुलूस में मशहूर बैंड जय हिंद बैंड भी आकर्षक का केंद्र रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ