विधायक गोपी चंद मीणा ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाएं गम्भीर आरोप

जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़@ रविकांत जोशी)। जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने आज क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर शुक्रवार को डाक बंगले में प्रेसवार्ता बुलाई गई। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने जिला कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कलक्टर कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और जिले भर में विकास के कार्य ठप पड़े हैं। कांग्रेस सरकार व यहां के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के दबाव में समाज विशेष के लोगों पर झूठे मुकदमें लगा कर उन्हें जान बूझकर परेशान किया जा रहा है। पिछले 4 सालों से क्षेत्र में हत्या, चोरी, अवैध खनन, लूट, दलित उत्पीड़न, महिला दुष्कर्म, बाल अपराध, अपहरण, तानाशाही, गुंडागर्दी, जैसे मामले आम हो गए हैं। पेपर लीक मामले में विधायक मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार शासन काल में रिट व विभिन्न भर्तियों में पेपर लीक प्रकरण हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली बनास नदी से बजरी का अवैध खनन किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में पीने के पानी की भारी कमी होने के साथ किसानों की खेती पर भी जल संकट की समस्या पैदा हो जाएगी। बजरी ठेकेदारों द्वारा भारी मशीनरी का उपयोग कर नदी को नियम विरुद्ध अधिक गहराई तक खोदा जा रहा है बिलानाम चारागाह खातेदारी भूमि पर बजरी ठेकेदारों द्वारा लाखों टन बजरी के अवैध स्टॉक कर रखे हैं एवं महंगे दामों में आम जनता को बेचकर चांदी लूट रहे हैं। विधायक मीणा ने आरोप लगाया कि जहां पहले बजरी की ट्रॉली 1500 से 2000 रुपए में डाली जा रही थी अब वही ट्रॉली कांग्रेस सरकार के शासन में 4000 से 5000 रुपए प्रति ट्राेली में डाली जा रही है इससे क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। जहाजपुर पंचायत समिति में विगत 3 वर्षों से एक भी साधारण सभा की बैठक नहीं हुई भ्रष्ट  कांग्रेसी नेताओं द्वारा गुपचुप तरीके से वित्तीय अनियमितताएं की जा रही है। जहाजपुर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त पड़ा है जिससे नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद से ही एक भी बोर्ड बैठक नहीं बुलाई गई। जिससे नगर में बिजली पानी साफ-सफाई सड़कों का अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है। कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी द्वारा विकास कार्यों को रोका जा रहा है भुगतान अनियमितता की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि डीएमएफटी फंड से मेरे द्वारा शिक्षा चिकित्सा सड़क पेयजल आदि कई प्रकार के विकास कार्यों हेतु स्वीकृति जारी की गई परंतु उन कार्यों को कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं द्वारा राजनीतिक द्वेसता से रुकवाया जा रहा है। जहाजपुर कोटडी क्षेत्र के चिकित्सालय में पूर्ण रूप से चिकित्सा व्यवस्था नहीं मिलने पर लोगों को बाहर इलाज कराने जाना पड़ रहा है । क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है जल जीवन मिशन योजना के तहत व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार व अनियमितता की जा रही है साथ ही जहाजपुर कोटडी में पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं दी जा रही है जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक मीणा ने आरोप लगाया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय अधिकारी व कर्मचारियों को द्वेसता पूर्वक नीति से बाहर भेजा जा रहा है। समाज विशेष लोगों को टारगेट किया जा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जहाजपुर कोटडी के सभी विभागों में कई अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पद पड़े हैं जिससे शिक्षा चिकित्सा कृषि व पशुपालन बिजली पंचायती राज व अन्य विभागों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व विभाग में खातेदारी जमीन रिकॉर्ड शुद्धीकरण के नाम पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारी कार्मिकों से मिलीभगत कर जमीन हड़पने की धोखाधड़ी की जा रही है। राजस्व विभाग में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है एवं भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किए जा रहे हैं एवं आमजन के नाम शुद्धीकरण कुआं दर्ज करना नामांतरण व अन्य कार्य विगत 4 वर्षों से नहीं हो रहे हैं।  विधायक मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त इंस्पेक्टर अरविंद कुमार जैसे अधिकारियों को रसद विभाग जिला रसद अधिकारी पद पर नियुक्ति दे रखी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ