नेशनल प्रतियोगिता में शाहपुरा की छात्राओं का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन


शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन की 66 वीं  (19 आयुवर्ग) की विभिन्न नेशनल प्रतियोगिता, सीबीएससी वेल्फेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ  से दिल्ली में शुरू हुई। विभिन्न नेशनल प्रतियोगिताओं में शाहपुरा की छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सभी को चोंका दिया। 
  राजस्थान प्रदेश की खो खो टीम में भीलवाड़ा जिले की एक मात्र प्रतिभागी शाहपुरा की पार्थवी खंगारोत जो इंडियन पब्लिक स्कूल, शाहपुरा की छात्रा हैं ने शुरू हुई खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन जोरदार प्रदर्शन किया।   
 वही दिल्ली में स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में आइपीएस,शाहपुरा की छात्रा ऋषिका व्यास व स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की स्वस्ति कवर राणावत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ