जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। कस्बे से होकर गुजर रही नेशनल हाईवे 148 डी पर किए गए कच्चे पक्के अतिक्रमण को आज जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्त कर हटाया गया। नेशनल हाईवे ऑथराइज्ड कंपनी के टीम मैनेजर केके कौशिक ने बताया कि कस्बे से निकल रही नेशनल हाईवे सड़क पर अतिक्रमियों द्वारा नागदी चौराहा से लेकर जालमपुरा चौराहा तक सड़क पर हाईवे के दोनों ओर जगह-जगह लोहे की कैबिन एवं कच्चे व पक्के निर्माण कर सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था जिससे सड़क पर निकलने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ऐसे में सड़क पर हादसे हाेने का अंदेशा बना रहता था। जिसके चलते सभी अतिक्रमियों को पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया लेकिन अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया। जिस पर आज तहसीलदार इंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन के साथ मिलकर नागदी चौराहा से लेकर जालमपुरा चौराहा तक कच्चे एवं पंक्के अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान पटवारी भंवर सिंह शेखावत, एएसआई दुर्गा लाल मीणा, भागचंद वैष्णव, कांस्टेबल सत्यवीर, गिर्राज, विकास कुमार सहित भारी सख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
0 टिप्पणियाँ