नपा अध्यक्ष सोनी के निलंबन पर भाजपा ने सीएम और यूडीएच मंत्री का फूंका पुतला


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ अंकित वैष्णव)। नगर पालिका कपासन की अध्यक्ष मंजू देवी सोनी के राज्य सरकार की ओर से निलंबित किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पांच बत्ती चौराहे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का पुतला फूंका। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया के अनुसार राज्य की कांग्रेस सरकार ने षडयंत्र पूर्वक भारतीय जनता पार्टी की निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी को गुरुवार को एक आदेश जारी कर अध्यक्ष एवं सदस्य के पद से निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांच बत्ती चौराहे पर प्रदर्शन किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक जीनगर ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी हुई अशोक गहलोत सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कपासन नगर पालिका की अध्यक्ष मंजू देवी सोनी को निलंबित किया है, ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया तथा उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में विधि विशेषज्ञों से राय कर अगली कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने मंजू देवी सोनी के निलंबन के दौरान अपनाई गई गलत प्रक्रिया तथा कार्रवाई का सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि इस निलंबर प्रक्रिया में नगर पालिका अध्यक्ष का पक्ष सुने बिना एकतरफा कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम को राधेश्याम वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव, नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, विकास बारेगामा, भागीरथ चंदेल आदि ने भी अपने विचार रखे। प्रदर्शन कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सोहन खटीक, अशोक शर्मा, पार्षद मुकेश प्लोड, अशोक विजयवर्गीय, वंदना सोनी, महबूब शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, गौरव दाधीच, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, रेखा सावला, विजय श्री सिरोया, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कोदली, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष नारायण सुथार, अनिल टेलर, युगल साहू, राज विजयवर्गीय, बूथ अध्यक्ष हंसमुख टेलर, हरिशंकर चोटिया, संजय चोटिया, आशीष नंदवाना, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश सोनी, रमेश तंबोली, तरुण बारेगामा, मुकेश सिरोया, मनोज आचार्य, अनमोल विजयवर्गीय, प्रवीण कोठारी, सतनारायण पलोड, नारायण लाल जाट, चेतन बारेगामा, राजकुमार रेगर, योगेश पुरोहित, भवानी शंकर जीनगर, मुरली ट्रेलर, राजमल बागड़ा, गोपाल सेन, राकेश गोखरू, प्रकाश सोनी, लक्ष्मी लाल सोनी, आशीष सोनी श्यामसुंदर सोनी, विष्णु सोनी, सुनील कुमार सोनी, विशाल सोनी, देवेश सोनी, अर्पण न्याति, राघव सोमानी, कल्पेश राठी, सत्यनारायण सोमानी, नंदकिशोर सोनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों मंत्रियों का पुतला जलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ