पर्यावरण दिवस पर कपड़े की थैली मेरी सहेली अभियान का आगाज


 

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल के पर्यावरण संरक्षण के अभियान 'कपड़े की थैली मेरी सहेलीसे अति  जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल को अवगत करवाया। महावीर इंटरनेशनल के संभाग प्रभारी चाँदमल बोकड़िया ने बताया कि पूरे भारत में महावीर इंटरनेशनल यह मुहिम चला रहा हैइसका पर्यावरण को निश्चित तौर से लाभ मिलने वाला है। हमारा लक्ष्य जिले के प्रत्येक नागरिक को इस बात को अपने दिमाग में सेट कर ले 'लानी हो सब्जियां या ताजे फल कपड़े की थैली संग हर पल'। प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए यह अहम कदम साबित होने वाला है। जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने इस अभियान को लेकर खुशी जाहिर करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संस्था महावीर इंटरनेशनल की भूरी भूरी प्रसंशा की। चित्तोडगढ़ की संस्था देशना की वीरा सुनीता सिसोदिया, युवा शाखा के वीर वल्लभ मोदी, वीर लोकेशचित्तोडगढ़ केंद्र के वीर अभयसिंह संचेती, वीर चंद्र प्रकाश जैन ज़ोन सचिव प्रवीण जैन एवं टीम को बधाई प्रदान करते हुए विश्वास जताया कि महावीर इंटरनेशनल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे भारतवर्ष में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

चित्तौड़गढ़ में 5 जून को प्रातः 6 बजे राजीव गांधी पार्क सेन्थी से रैली के माध्यम से आमजन को प्लास्टिक के उत्पादों से नुकसान के बारे में अवगत कराया जायगा। साथ ही राजकीय विद्यालय घाघसा में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ