दो जेलकार्मिकों के भूख हड़ताल करने पर बिगड़ी तबीयत

शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा उपकारागृह में वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के जेल कर्मचारी पिछले 5 दिन से मेस बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शाहपुरा उप कारागृह में जेल कर्मचारी पिछले 5 दिन से भूखे रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में ड्यूटी करते समय जेल के दो जेल कार्मिकों की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल भर्ती करवाया गया। जेल प्रहरी बजरंग लाल व जितेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर सेटेलाइट अस्पताल शाहपुरा भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ