नागदी नदी के बहाव क्षेत्र व नेशनल हाईवे किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। कस्बे से निकल रहे नेशनल हाईवे 148 डी एवं नागदा नदी के किनारे एवं नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के बाद भी अतिकर्मियों द्वारा नदी क्षेत्र में मिट्टी का भराव कर उन्हें अतिक्रमण कर केबिने लगाकर अतिक्रमण को हटाने को लेकर आज हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि नगर में गंगा स्वरूप पावन नागदी नदी बहती है जिसके बहाव क्षेत्र में प्रशासनिक शिथिलता व लापरवाही के चलते नागदी नदी अतिक्रमण के कारण लुप्त हो गई है। नागदी नदी के किनारे से नेशनल हाईवे 148 डी निकलता है इस कारण नदी के बहाव क्षेत्र की भूमि बहु उपयोगी व कीमती हो गई है यह भूमि नेशनल हाईवे 148 डी की जद में भी आती है जोकि अधिकृत भूमि है। परंतु कुछ व्यक्तियों ने राजनीतिक संरक्षण के चलते नदी के बहाव क्षेत्र में जो कि एक एक्सीडेंट जॉन भी है। नदी के बहाव क्षेत्र में मलवा भर के अवैध रूप से केबिने लगाकर उसे व्यवसायिक स्थल का स्वरूप दे दिया। जिस पर नगर वासी लंबे समय से स्थानीय प्रशासन का नेशनल हाईवे 148 डी के सक्षम अधिकारियों से उन्हें हटाए जाने की मांग कर रहे थे। 19 जून को नेशनल हाईवे अधिकारी केके कौशिक एवं तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान सहित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाकर नागदी नदी को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। पूर्व में भी नागदी नदी के बहाव क्षेत्र में काफी अतिक्रमण हो रहा है जिससे नागदी नदी का बहाव क्षेत्र निरंतर घटता जा रहा है इस कारण आमजन में काफी असंतोष है एवं अतिकर्मियों के विरोध विरोध का भाव है। क्योंकि नागदी नदी को नगरवासी पौराणिक एवं पवित्र नदी मानते हैं इसके प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं। इस कारण सभी नगर के आमजन सरकार से नागदी नदी को अतिक्रमण मुक्त कर बहाव क्षेत्र को खुलासा करवाने एवं इसका विकास करने की अपेक्षा रखते हैं। ज्ञापन में अभिलंब अवैध अतिक्रमण को हटाया जा कर पवित्र पावन नागदी नदी रूपी धरोहर को सुरक्षित व संरक्षित किए जाने में अपना योगदान दें अन्यथा आंदोलन के लिए नगर वासियों को अग्रसर होना पड़ेगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री शशिकांत पत्रिया, ओमप्रकाश स्वर्णकार, पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, दीपक गुजराती, मनोज अग्रवाल, परमेंद्र सुवालका, सत्तू मीणा विक्की पथरिया दिनेश पत्रिया राकेश पत्रिया सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ