भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेन्द्र सेठिया)। भादसोड़ा कस्बें में सोमवार के दिन सवेरे 9.15 बजे गांव की जाटों की हताई पर पटेल व सभी समाज के लोग एकत्र हुए। इंद्रदेव को मनाने के लिए सभी साथ मिलकर ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे में सभी देवी-देवताओं को नूतने निकले और सभी देवी देवताओँ के सिंदुर लगाकर व धूप ध्यान कर अलग-अलग देव भगवान के मंदिर पर झंडा लगाकर ढोल नगाड़ा से सभी देवी देवताओं को नूतने गए। सभी मंदिरों वह माता जी के मंदिर हो खाकल बावजी स्थान गाडरीवास हनुमान मंदिर सभी स्थान पर पहुंचकर पूजाकर इंद्रदेव को मनाने के लिए निकलें। साथ ही कस्बे में एक दिन पहले इसकी रेड लगा कर सभी को समाज के लोगों को खेड़ा देवता की पूजन के बारे में जानकारी दी गई। सभी समाज के लोग कल चूरमा बाटी बनाकर सभी देवी देवताओं को चूरमा बाटी का भोग लगाये और आज शाम को सभी समाज के लोगों के घरों पर चूरमा बाटी बनाकर अपने देवी-देवताओं को पूजा-अर्चना करेंगे। इस ढोल नगाड़ों के साथ गांव के मुखिया एवं पटेल शंकर लाल जाट एवं जीतमल जाट कालूराम माली, राम लाल माली, नाथूलाल आचार्य, खेमराज लोहार, हीरालाल माली, गंगाराम पुरबिया, गोविंद सोनी, मनोहर सिंह आदि लोग खेड़ा देवी की पूजा करने के लिए ढ़ोल नंगाडो़ के साथ चल रहे थे।
0 टिप्पणियाँ