शतरंज खेल में नन्हें शातिरों की शह-मात और राजनीति में शह-मात से अलग -बद्री जगपुरा

चित्तौड़गढ़। शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन सचिव चंदन जैन, पीयुष काबरा एवं मनोज कुमार वशिष्ठ के अनुसार शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-9,अंडर-15 (बालक-बालिका)और सीनियर ओपन वर्ग की सलेक्शन प्रतियोगिताओं का एक दिवसीय आयोजन स्थानीय कुम्भानगर नगर सब्जी मंडी के पास सरकारी प्राथमिक विद्यालय,कुम्भानगर स्कूल के हाल में शुभारंभ हुआ। शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ डेयरी संघ चेयरमैन बद्रीलाल जगपुरा,अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भूतडा, अति विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कमल चंचलानी कालू भैया,शतरंज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन जैन,उपाध्यक्ष पीयूष काबरा,डॉ. लीना भट्टाचार्य, ऊकार जाट,गोपाल जाट,रवि जायसवाल की उपस्थिति में मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि बद्री जगपुरा चेयरमैन द्वारा उद्बोधन में कहा कि राजनीति में शह मात की डोर भगवान के हाथ में है कौन-सा ऊँट किस करवट बैठे,यह भगवान ने तय किया हुआ है और शतरंज खेल एक बोर्ड पर दो खिलाड़ियों के हाथ में होता अगर एक खिलाड़ी अनुशासन,एकाग्रता और मानसिक संतुलन के साथ बेहतर खेलेगा तो वह दूसरे पर विजय प्राप्त कर सकता है। शतरंज खेल को खेल की भावना के साथ खेलते हुए हारे हुए मैच से सीख लेने और अगले मैच में बेहतर खेलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। शतरंज संघ अध्यक्ष कैलाश भूतडा ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छा खेलने और श्रेष्ठ चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने की बात कही।
जिला स्तरीय सिलेक्शन प्रतियोगिता में कुल 68 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनके पांच राउंड मैच होगें और जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों प्रतिभागी को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इस दौरान अतिथियों का जिला शतरंज संघ के आशुतोष कुमार, अली असगर बोहरा, गोविंद मुरोटिया, विष्णु शंकर कुमावत,लोकेश मेड़तवाल, गौरव जागेटिया, रोहित मेहता, दीपसिंह राठौड़, वरुण कृपलानी आदि ने ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ