युवा संगठन गांधीनगर इकाई के अध्यक्ष पद पर भंडारी नियुक्त

चित्तौड़गढ़। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा निर्देशित इकाई अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चित्तौड़गढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा महेश भवन गांधीनगर में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से यशवंत भंडारी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
चुनाव पर्यवेक्षक, गोपाल पोरवाल, ललित लढ्ढा, अखिलेश बसेर, विनोद न्याति, जिला महामंत्री अंकित गट्टानी, महेश सेवा समिति गांधीनगर अध्यक्ष सुरेश बांगड, महामंत्री कैलाश भूतडा, कोषाध्यक्ष कमलेश डाड, सदस्य आशीष सोमानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल भुतड़ा ने किया। साथ ही विमल इनानी, केशव कालानी, निखिल काबरा, आयुष माहेश्वरी, गोविंद बांगर, राघव जागेटिया, अमन आगल, उमेश भंडारी, राजेंद्र भंडारी, विब्धांशु न्याति, हिमांशु सोमानी, युवराज सोमानी, विभोर पुंगलिया, पुनित बांगर, संजय पोरवाल, भारत आगे आदि युवा समर्थन में आगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ