राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को दे जानकारी-एआईसीसी सचिव राठौड़

चित्तौड़गढ़। शनिवार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता एआईसीसी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी वीरेंद्र राठौड थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय मेरे दौरे खत्म होने वाले हैं मुझे उदयपुर डिवीजन, जोधपुर डिवीजन की जवाबदारी दी गई हैं। सभी जिलों के दौरे किए, सभी जगह कांग्रेस बढ़त कर रही हैं। और कही भी कांग्रेस की खिलाफत नहीं है परंतु संगठन हमारा मजबूत रहते हुए हमारी सरकार की उपलब्धियों के बारे में आमजन को जानकारी दे एवं सरकार ने जो जनकल्याण कारी योजना लागू की हैं। जिनके बारे में आमजन को जानकारी दे हमारे कही अनुभवी कांग्रेस के नेता हैं जिनसे हमें सिख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सभी से वन टू वन मिलकर आपसी बात को ऊपर तक रखूंगा। जहां पर संगठन कमजोर हैं या नियुक्तियां बाकी हैं उसके बारे में चर्चा कर उन्हे पूरी करवाऊंगा। आप आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान कर कांग्रेस को विजय बना कर वापस कांग्रेस का राज स्थापित हो एवं राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने की शुरुआत राजस्थान से ही शुरू हो। सभा को राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जड़ावत, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, कपासन प्रत्याशी रहे आनंदीराम खटीक, पीसीसी सचिव विशाल जांगिड़, प्रधुमन सिंह, जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला, पीसीसी सदस्य प्रमोद शिशोदिया, पीयूष त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, महिला अध्यक्ष नीतू कवर भाटी आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने किया। मंच पर डेयरी चेयरमेन बद्री जाट जगपुरा, प्रधान भैरूलाल जाट, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कविश शर्मा, युवा अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य ललित बोरीवाल, सेवादल मुख्य सगठक मोहन लाल गाडरी, निंबाहेड़ा चेयरमेन सुभाष शारदा, गजानंद गुर्जर आदि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला ब्लॉक पधाधिकारी, अग्रिम संगठन, नगर परिषद, पालिका के पार्षद गण एवं जिले के सभी प्रमुख कांग्रेसजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ