डोडाचूरा से भरी कार ने बाईक को मारी टक्कर, मौके से भागे तस्कर, बाईक सवार की मौत


बेगूं, (माय सर्कल न्यूज़@ महेन्द्र धाकड़)। बेगूं उपखंड क्षेत्र में बुधवार को जोगणियां माता घाटी के नीचे पालका रोड़ पर एक अवैध डोडाचूरा से भरी कार ने बाइक को टक्कर मार दी, चपेट में आने से 60 साल के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार के दो तस्कर गाड़ी को छोड़कर जंगल में भाग गए।
घटना के पश्चात, आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जल्दी से मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि चंदा खेड़ी गांव निवासी कैलाश चन्द्र धाकड़ पिता चुन्नी लाल धाकड़ बाइक से अपने गांव से पालका रोड़ की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार से आती कार ने बाइक  सवार को चपेट में ले लिया और कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार की तलाशी ली उसमें एक मोबाइल फोन और दो अवैध डोडाचूरा से भरे प्लास्टिक के कट्टे मिले।
इसके बाद, पुलिस तस्करों की खोज में जुट गई। जानकारी में बताया की एक दिन पहले ही कैलाश के घर में चोरों ने सोना, चांदी और नकदी चुरा ले गए थे। बता दे कि कैलाश के दो पत्नियां और छह बहनों के बीच दो भाई हैं। मौत की यह खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ