चित्तौड़गढ़। आयकर विभाग द्वारा आहूत किराना व्यापार संगठन की मीटिंग मे आयकर अधिकारी दिनेश नुवाल एवं उनके सहयोगी गिरीश बंसल के द्वारा किराना व्यापार संगठन के व्यापारीगण की मीटिंग केशव माधव सभागार में संपन्न हुई व्यापार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दिनेश नुवाल और गिरीश बंसल का व्यापार मंडल के सदस्यों ने पगड़ी और उपरना पहना कर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया व्यापार मंडल के मंत्री राजकुमार बज ने अपने स्वागत उद्बोधन में आयकर अधिकारी का स्वागत किया आयकर अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों से बताया कि हर एक व्यक्ति को अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक कराना अनिवार्य हो गया है आगामी 30 जून तक आप सभी को आपके परिचित रिश्तेदार और परिवार जनों के आधार और पैन कार्ड को आपस में लिंक करा लेना इन दोनों के आपसी लिंक के बिना आपके आयकर रिटर्न और प्रशासनिक और अन्य सरकारी कार्य में परेशानी उत्पन्न होगी इनके लिंक के बिना आप अपना आयकर रिटर्न भी नहीं भर पाएंगे 30 जून के पश्चात आपस लिंक कराने में सरकार की ओर से विलंब शुल्क भी लिया जा सकता है अतः आप 30 जुन पूर्व आपने आधार और पैन कार्ड को लिंक करवा लेंवे इसके अलावा दिनेश नुवाल ने व्यापारियों के व्यापार में आने वाली अन्य समस्याओं का समाधान किया और उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारे विभाग द्वारा आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी आपको किसी भी प्रकार की शंका हो तो आप ऑफिस में आकर भी मुझसे मिल सकते हैं मीटिंग में उपस्थित सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण आगाल छोटू सिंह शेखावत विजय मालू, जगदीश नामधराणी, अनिल मूंदड़ा, पंकज मूंदड़ा, मुरली, आशीष, कोठारी, मेघराज व्यास, दुर्गेश न्याति, सतपाल बिलोची अजय आगाल अरविंद मुरोठिया आदि सदस्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ