कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 20 को



चित्तौड़गढ़। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित कार्मिकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा। अति. जिला कलक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा नं. 73, एनआईसी कंप्यूटर लैब में सुबह 9.30 बजे से अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा और दोपहर 1 बजे से हिन्दी भाषा में कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा आयोजित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ