विधायक खेल महाकुंभ 2023 को लेकर वार्ड 23 के खिलाड़ियों द्वारा विधायक आक्या का आभार प्रकट

चित्तौड़गढ़। बीजेपी विधायक कार्यालय में चित्तौड़गढ़ के विधायक और प्रेरणास्त्रोत चंद्रभान सिंह का माल्यार्पण कर धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया। 
इस अवसर पर विधायक खेल महाकुंभ क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही वार्ड नंबर 23 की पंचवटी टीम के कप्तान मोइन खान, उपकप्तान आसिफ खान संरक्षक शाहरुख खान कोच गौरव त्यागी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंचवटी टीम के अध्यक्ष सदर रईस कुरेशी,  उपाध्यक्ष मोहसिन खान,  सचिव फिरोज खान और हर्षित, चंद्रवीर, आसिफ अली,  बबलू खान, सोनू, शुभम अब्दुल हनीफ, चिराग, इमरान, आशिक खान खिलाड़ी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 23 के सभी खिलाड़ियों द्वारा विधायक चंद्रभान सिंह का आभार प्रकट करते हुए यही आशा प्रकट की इस वर्ष की भांति प्रत्येक वर्ष विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन इतने ही जोश और जुनून के साथ किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ