●समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जाजू ने करवाया मंडल सदस्याओं को हरणी की पहाड़ी एवं स्मृति वन का अवलोकन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा हरणी की पहाड़ी पर ग्राम्य वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जाजू के आतिथ्य एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी के नेतृत्व में 51 आयुर्वेदिक औषधीय पौधे रोपित किए गए। मोदानी ने बताया कि नीम, अर्जुन, बहेड़ा, हरडा, कचनार सहित अन्य औषधीय पोधे रोपित किए। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, उपाध्यक्ष अंकिता राठी, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, मोना डाड, शारदा महेश्वरी, सुनीता बल्दवा, निशा काकानी आदि मौजूद थे। जाजू ने मंडल सदस्याओं को हरणी की पहाड़ी एवं स्मृति वन का अवलोकन करवाया जिसकी हरियाली से महिलाएं अभिभूत हुई।
0 टिप्पणियाँ