अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान की ओर से मोहर्रम के अवसर पर किया इस्तकबाल

चित्तौड़गढ़। अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान की जानिब से मोहर्रम के अवसर पर ताजिया के जुलूस में काजी चल फिर शाह रहमतुल्लाह अल्है गोल प्याऊ स्थित दरगाह के सामने पुलिस और प्रशासन की मोहर्रम के उपलक्ष में माकूल इंतजाम किए जाने के अवसर पर एडिशनल एसपी बुगलाल मीणा, रामचन्द्र खटीक एसडीएम, एडिशनल एसपी साइना खानम, डिप्टी  बुधराज टाक, शहर कोतवाल अध्यात्म गौतम, सदर थाना सीआई भवानी सिंह, दरगाह शरीफ चेयरमैन आली शैयद दौलत अली, इस्माइल अंजुमन सेक्रेटरी फैज मोहम्मद, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष मुर्तुजा खान पठान, तीनों मुहर्रम के लाईसेन्सदानान, तीनों अखाड़ों के उस्ताद का भी साफा पहना कर इस्तकबाल किया गया। उस दौरान जनाब मुबारक हुसैन एडवोकेट आरिफ अली एडवोकेट तनवीर एडवोकेट, अनिस भाई छीपा, अकरम भाई सिद्दीक नीलगर वाहीद खान मोहम्मद फैजान जुल्लु भाई फतेह मोहम्मद अब्बासी अशरफी खानका गद्दी नशीन शहजादा सलीम खान शाहिद खान इस्माइल खान मंसूरी आदि हजारों की संख्या में उपस्थित थे मोहर्रम लोहार मोहल्ला और इमामबाड़ा और किला चित्तौड़गढ़ के तीनों मोहरम अपने अपने जगह से रवाना हो गांधी चौक होते हुए गोल पियाउ सुभाष चौक कलेक्ट्री होते हुए कर्बला तक पहुंचे अंजुमन मिललते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ ने सभी का सहयोग का शुक्रिया अदा किया है प्रशासन से अच्छे सहयोग की उम्मीद भी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ