महंगाई राहत शिविर : जिले में गुरूवार तक 4 लाख 17 हजार 67 रजिस्ट्रेशन


चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत गुरूवार तक जिले में 4 लाख 17 हजार 67 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।

जिले की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में 50644, बेगूं 28758, भैंसरोडगढ़ 27790, भूपालसागर 22228, डूंगला 25748, बड़ी सादड़ी 30345, निंबाहेड़ा 46029, भदेसर 35694, कपासन 27554, राशमी 23378 तथा गंगरार में 27160 रजिस्ट्रेशन हुए। इसी प्रकार नगर पालिका बड़ी सादड़ी 6489, नगर पालिका कपासन 7684, बेगूं 6652, निंबाहेड़ा 17230, रावतभाटा 6729 तथा नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 26955 रजिस्ट्रेशन हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ