चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023/24 के अनुसार प्रदेश में 16 नवीन आईटीआई कॉलेज जाने के संदर्भ में श्रम कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग जोधपुर द्वारा जारी आदेश में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर में राजकीय आईटीआई कॉलेज आने वाले 4-4 व्यवसाय की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विजयपुर में मैकेनिकल डीजल सोलर टेक्निकल इलेक्ट्रिकल कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन चारों ट्रेड में दो-दो यूनिट संचालित होंगी।
उपरोक्त व्यवसाय क्षेत्र में भविष्य तराशने वाले युवाओं के लिए आईटीआई में सुनहरा अवसर मिलेगा रोजगार शिक्षा प्राप्त होगी संस्थान में ट्रेड अपडेट होने के साथ सीट में वृद्धि हो गई है। इन कोर्स से उत्तीर्ण विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आसानी से रोजगार हासिल कर सकेंगे। आईटीआई में संचालित होने वाली चारों ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चित्तौड़गढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में ही रोजगार एवं स्वयं रोजगार हासिल किया जा सकेगा। इससे युवाओं को बाहरी क्षेत्रों में पलायन करने से काफी हद तक राहत मिलेगी।
0 टिप्पणियाँ