चित्तौड़गढ़। आगामी 16 अगस्त को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती को लेकर आयोजित क्षत्रिय लोधा समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ की बैठक में कलश यात्रा एवं अन्य तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रांत प्रचार मंत्री शिवप्रकाश लोधा ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 16 अगस्त को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। तैयारियों को लेकर प्रतापनगर स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलश यात्रा सैंती स्थित चमत्कारी सांवलियाजी मंदिर से प्रारम्भ होकर प्रतापनगर, कुंभानगर, पुलिया, कलेक्ट्री चैराहा, सुभाष चैक होते हुए खरड़ेश्वर महादेव पहुँचेगी जहाँ महादेव जी को जल चढ़ाया जायेगा। अवंती बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा का आयोजन होगा तत्पश्चात् प्रसाद वितरण होगा। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष शिव लोधा, जिला उपाध्यक्ष देवी लाल लोधा, युवा जिला अध्यक्ष मिठूलाल लोधा, शंकर लोधा चंदेरिया, नारू लोधा लक्ष्मीपुरा, राजू लोधा पंचवटी, देवीलाल लोधा वार्ड पंच बिलिया, श्याम लोधा धनेत, शंकर लोधा घोसुंडा, रतन लोधा सुवानिया, राजू लोधा मानपुरा, रमेश लोधा लालजी का खेड़ा, पीपी सिंह कुम्भानगर, राजेंद्र लोधा, रामगोपाल लोधा, चांदमल लोधा, नारू, मिठू लोधा, चंद्र प्रकाश लोधा, फूलचंद लोधा आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ