विधायक आक्या ने विधानसभा में फिर उठाया गंभीरी नदी पर अतिक्रमण का मुद्दा

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को गंभीरी नदी के प्रवाह क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ विधानसभा में मुद्दा उठाया। अतिक्रमण कर रहे भू - माफियाओं के खिलाफ सरकार क्या एक्शन ले रही है इसकी जानकारी चाही। जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने अतिक्रमण नहीं होना बताने के साथ ही आश्वासन दिया कि इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित कर 10 दिनों में अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। चित्तौड़गढ़ शहर के बीचों - बीच बहने वाली गंभीरी नदी के प्रवाह क्षेत्र में कई भू - माफियाओं ने कब्जा कर लिया है । इस मामले में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या कई बार मुद्दा विधानसभा में उठा चुके हैं लेकिन कभी भी कोई उचित कार्यवाई नहीं हुई है। ऐसे में एक बार फिर विधायक आक्या ने विधानसभा में इसका मुद्दा उठाया।
बांधों की सुरक्षा का भी उठाया मुद्दा विधायक ने बांधों के प्रभावित क्षेत्रों को ईको जॉन में लेने एवं उनके संरक्षण और सुरक्षा को लेकर क्या प्रयास किए जा रहे हैं की जानकारी चाही गई। जिस पर उन्हें यह बताया गया है कि राणा प्रताप सागर बांध, ओराई बांध और बस्सी बांध के आसपास वन क्षेत्र होने के कारण उन्हें ईको जॉन घोषित किया गया। जिसके चलते उसके संरक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ