आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। स्थानीय पुलिस थाने में मोहर्रम सहित आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें छड़ी ताजिया के जुलूस सहती अन्य जुलूस मार्गो और शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
स्थानीय थाने में तहसीलदार एम नासिर बेग मिर्जा, थानाधिकारी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई।जिसमें सबसे पहले मोरम करो को लेकर चर्चा की गई। आप मुसलमान समाज की अंजुमन कमेटी के सदर अशफाक तुर्किया आदि ने बताया की ताजिया के जुलूस का मार्ग विधिवत पूर्व की भांति रहेगा। पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई।साथ ही थानाधिकारी ने कस्बे में निकलने वाले जुलूस के दौरान वॉलिंटियर्स एक सूची बनाकर पुलिस ताकि आपस में समन्वय बना रहे।
इसी के साथ में कस्बे में निकलने वाली ध्वज यात्रा और कावड़ यात्रा के संबंध में भी चर्चा की गई।
बैठक में संपत तिवारी, भवानी शंकर लोहार, मनोज चाष्टा, मनोज आचार्य, महेश पलोड़, पार्षद लोकेश राव, मधुसदन कुमावत, हजारीलाल खटीक,सूर्य प्रकाश सिरोया, सैयद अख्तर अली, मजहर हुसैन, दिलीप कुमार बारेगामा, भगवतीलाल आचार्य, जैनुद्दीन कोतवाल, शबीर, मुख्तार अहमद, गुड्डू खान, अशफाक हुसैन आदि मोजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ