वर्चुअल : सीएम ने 6 करोड़ की लागत से 29 नई सड़कों का किया शिलान्यास

कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)।  6 करोड़ की लागत से 29 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के निर्माण कार्य का शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के जरिए शिलान्यास किया है।
नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष कन्या देवी सोनी ने बताया कि सीएम गहलोत ने शनिवार को पूरे प्रदेश में स्थानीय निकायों में 1528 करोड़ की लागत से सड़कों के विभिन्न कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर से शिलान्यास किया।इसके अंतर्गत कस्बे में आज नगरपालिका के अंबेडकर भवन में वीसी के माध्यम से कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जयपुर में अयोजित प्रदेश स्तर के शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे की 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 29 नई सड़कों का वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया।
कस्बे के कई मार्ग, जिसमें मुख्य रूप से दुर्गा माता सड़क, चित्तौड़ रोड, उपबस्ती भोपाल खेड़ा धोबी खेड़ा और करण जी का खेड़ा, सन सीटी, आदर्श नगर सहित कस्बे में 29 सड़कों के प्रस्ताव मंजूर कर 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देकर शिलान्यास किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रमोद मोदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर प्रजापत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा, पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बरेगामा, हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, पार्षद लोकेश राव, रोशन सोनी, केशू भील किशन खटीक, अश्फाक हुसैन, रामपाल सरगरा, पुखराज खाब्या, पूर्व पार्षद राजीव सोनी, ललित टाक, सत्यनारायण माली, राजेंद्र आचार्य मांगीलाल बैरवा, गुड्डू खान, सैयद अख्तर अली, मजहर हुसैन, लादूलाल लोहार, हिम्मत कोदली, सुरेश गाडरी, मुकेश सालवी, अरविंद गर्ग, शेरु आंसरी, दीपक कोदली, नपा के ईओ सत्यनारायण सुथार, पीडब्ल्यूडी एईएन वी आर नागर, जेईएन बंटी प्रजापत, कार्यक्रम प्रभारी नंदलाल मेनारिया, कुंदन कोदली मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ