•संगम समूह के पौधा वितरण अभियान में उमड़ी भीड़
भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से संगम उद्योग समूह द्वारा सोनी हॉस्पीटल में चलाये जा रहे एक लाख पौधे व 5 हजार ट्रीगार्ड वितरण अभियान के तीसरे दिन अतिथि के रूप में नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी ने अभियान की सराहना करते हुए उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि संगम समूह से निशुल्क पौधे प्राप्त कर पौधारोपण के पश्चात उनकी नियमित रूप से देखभाल करें क्योंकि पौधारोपण से भी जरूरी पौधों की सुरक्षा है। पौधा वितरण प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण का समापन 21 जुलाई को होगा। उन्होंने आमजन से प्रतिदिन प्रातः 8 से 10 तक अशोक, चंपा, मोगरा, तुलसी, मीठा नीम, अमरूद, अनार, करंज, नीम, कनेर, गुड़हल, चांदनी, बिल्वपत्र, गुलमोहर, बरगद सहित 35 प्रजातियों के पौधे निशुल्क प्राप्त करने की अपील की। समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने बताया कि आज 7250 पौधो का वितरण प्रभात जैन, महेश मोदानी, सत्यनारायण बिरला, भैरूसिंह, नंदू, राधा कुम्हार, बबली, रेखा कुम्हार सहित सैकड़ों लोगों को किया गया। समूह के प्रबंध निदेशक अनुराग सोनी ने बताया की ट्री गार्ड हेतु रतनलाल सामरिया एवं हिम्मत पारीक से आवेदन पत्र प्राप्त कर ट्री गार्ड ले सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ