लघु उद्योग भारती ग्रोथ सेंटर एवं महिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित


•ग्रोथ सेंटर इकाई में राम प्रकाश काबरा अध्यक्ष, महिला इकाई में श्रीमती पल्लवी लढ़ा मनोनीत

भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा ग्रोथ सेंटर एवं महिला इकाई  के आगामी 2 वर्ष 2023-25 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रोथ सेंटर इकाई के लिए राम प्रकाश काबरा अध्यक्ष, गिरीश अग्रवाल सचिव व दिनेश लड्ढा कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। महिला इकाई में श्रीमती पल्लवी लड्ढा अध्यक्ष व नीता बंसल सचिव तथा शशि काबरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। गिरीश अग्रवाल ने ग्रोथ सेंटर इकाई के पिछले कार्य काल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महिला इकाई से सचिव चंदा मूंदड़ा ने पिछले वर्षों का ब्यौरा दिया। ग्रोथ सेंटर इकाई के अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष विमला मुनोत ने आभार प्रकट किया। मनोनयन एवं दायित्व प्रदान करने के लिए लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशोर काबरा, प्रदेश संयुक्त महासचिव राजकुमार मेलाना प्रदेश सचिव उपस्थित थे। योगेंद्र शर्मा ने कहा की लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योग की समस्याएं सरकार तक पहुंचा कर समाधान कराने, उद्योगों का संगठन व समन्वय का कार्य करने का कार्य किया जा रहा है। आगामी 15 से 17 सितंबर तक भीलवाड़ा में 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का फेयर आयोजित किया जा रहा है जिसमे मशीनरी, यार्न, फैब्रिक, रेडीमेड माइनिंग आदि में अनेक नवीन आयाम का अवसर देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में अनूप बागड़ोदिया, कमलेश जैन कोषाध्यक्ष के अलावा ओम प्रकाश सोनी, ऋषिराज सोमानी, अनूप लड्ढा, राजकुमार मेहता, महिला इकाई से नीलम अग्रवाल, सुनीता झवंर, मानकवर काबरा, स्नेहलता मेलाना, शिखा अग्रवाल, सुमित्रा हुरकट, मधु सूर्या आदि उपस्थित थे। नए अध्यक्ष ने अपने आने वाले कार्यकाल हेतु योजनाएं प्रस्तुत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ