चितौड़गढ़। जिले में पिछले 4 वर्षों से निरंतर प्रयासरत रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था टीम जीवनदाता द्वारा जनहितहितार्थ चलाई जा रही मुहिम "जन्मदिन हो या त्यौहार, रक्तदान कर दे उपहार" इस मुहिम से प्रेरित होकर नयाखेड़ा निवासी दयाल धाकड़ ने अपने जन्मदिन पर और कोई फिजूलखर्ची कर बजाय रक्तदान कर जन्मदिन मनाने का विचार सोचा।
दयाल धाकड़ ने जीवन का पांचवी बार रक्तदान कर मानवहित में कार्य कर समाज में प्रेरणा की अनूठी मिसाल पेश की। दयाल ने यह सन्देश दिया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में जन कल्याण के लिए रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना चाहिए अपने थोड़े से दान किये रक्त से किसी अनजान का जीवन बचता है अतः यह पुनीत कार्य मानव जीवन मे अवश्य करना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ